• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फोर्स गुरखा

    4.387 रिव्यूजरेटिंग दें और 1000 रुपये जीतें
    Rs. 17.58 - 17.83 लाख*
    *एक्स-शोरूम कीमत नई दिल्ली
    अक्टूबर ऑफर देखें
    फेस्टिव ऑफर पाने के लिए जल्दी करें!

    फोर्स गुरखा कीमत एन्ड& वेरिएंट

    Force Gurkha में सिर्फ एक ही वेरिएंट है, Gurkha 2.6 Diesel जिसकी कीमत ₹17.83L है, तो यहाँ ट्रिम का कोई झंझट नहीं है। यह एक असली three-door, ladder-frame 4x4 है जो खराब रास्तों के लिए बनी है, इसका 2.6-litre डीज़ल इंजन और मैनुअल गियरबॉक्स ज़रूरत पड़ने पर चारों पहियों को पावर भेजता है। आगे और पीछे के differential locks, solid axles और अच्छा ground clearance इसे वहाँ चढ़ने, पानी पार करने और क्रॉल करने देते हैं जहाँ नॉर्मल SUV हार मान जाती हैं। माइलेज करीब 9.5 kmpl रहती है, जो इस go-anywhere हार्डवेयर का सीधा-सादा ट्रेड-ऑफ है। अगर आपको सिटी वाली सॉफ्ट क्रॉसओवर की जगह एक दमदार, नो-नॉनसेंस ऑफ-रोडर चाहिए, तो यही एक वेरिएंट पूरी कहानी है।

    वेरिएंटएक्स-शोरूम कीमततुलना
    1 गुरखा वेरिएंट उपलब्धClear Filters
    सर्वश्रेष्ठ Pick For You
    डीजलमैनुअल9.5 किमी/लीटर138bhp@3200rpm

    फोर्स गुरखा स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

    इंजन2596 सीसी
    ग्राउंड क्लीयरेंस233 (मिलीमीटर)
    पावर138 बीएचपी
    टॉर्क320 एनएम
    सीटिंग कैपेसिटी4
    ड्राइव टाइप4डब्ल्यूडी

    गुरखा 2026: लेटेस्ट updates

    लेटेस्ट अपडेट: फोर्स गुरखा 3-डोर की डिलीवरी शुरू हो गई है। फोर्स गुरखा पिकअप को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।

    प्राइस: 3 डोर गुरखा एसयूवी की कीमत 16.75 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है।

    5-डोर फोर्स गुरखा: यदि आप गुरखा 7-सीटर वर्जन खरीदना चाहते हैं तो फोर्स गुरखा 5-डोर चुन सकते हैं।

    वेरिएंट: यह गाड़ी सिंगल वेरिएंट में आती है।

    कलर: फोर्स गुरखा एसयूवी चार कलर ऑप्शन: ग्रीन, रेड, व्हाइट और ब्लैक कलर में उपलब्ध है।

    सीटिंग केपेसिटी: 3 डोर फोर्स गुरखा 4-सीटर लेआउट में उपलब्ध है। 

    इंजन व ट्रांसमिशन: गुरखा कार में 2.6-लीटर डीजल इंजन (140पीएस/320एनएम) दिया गया है, जिसके साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और फोर-व्हील-ड्राइवट्रेन स्टैंडर्ड दी गई है।

    फीचर: इस गाड़ी में एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, मैनुअल एसी और ऑल पावर्ड विंडो जैसे फीचर दिए गए हैं।

    सेफ्टी: सेफ्टी के लिए इसमें डुअल फ्रंट एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) दिया गया है। 

    कंपेरिजन: फोर्स गुरखा का कंपेरिजन महिंद्रा थार से है। यदि आप मोनोकॉक एसयूवी कार चाहते हैं तो स्कोडा कुशाक, फोक्सवैगन टाइगन, किया सेल्टोस, एमजी एस्टर, हुंडई क्रेटा, मारुति ग्रैंड विटारा और टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर चुन सकते हैं। यह गाड़ी टाटा कर्व और सिट्रोएन बसॉल्ट एसयूवी-कूपे के मुकाबले में अच्छा ऑफ-रोड ऑप्शन है।

    और देखें

    गुरखा expert रिव्यू

    पसंद की जाने वाली चीज़े

    • दमदार रोड प्रजेंस
    • ऑफ रोडिंग केपेबल
    • टचस्क्रीन,पावर विंडोज़ और यूएसबी चार्जर्स भी दे दिए गए हैं इसमें
    अधिक देखें

    नापसंद की जानें वाली चीज़ें

    • ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की कमी
    • केबिन को मिला नया अपडेशन
    • रियर सीट्स पर लैप बेल्ट का फीचर मौजूद
    अधिक देखें

    फोर्स गुरखा रिव्यू

    भारत में फोर्स गुरखा की मौजूदगी 1997 से है जब इंडियन आर्मी में शामिल करने के लिए इसका ट्रायल लिया गया था। उस समय ये कार आर्मी की कुछ जरूरतों के मोर्चे पर खरा नहीं उतर पाई, मगर देश के ऑफ रोडर्स को ये काफी पसंद आई। देश के कुछ सुदुर इलाकों में रहने वाले, माइनिंग बिजनेस से जुड़े और लाइफस्टाइल मेंटेन करने वाले कस्टमर्स ने इस गाड़ी को काफी खरीदा था। नतीजतन 2005 से ये कार ऑफ रोडिंग फोकस व्हीकल के तौर पर अपना नाम दर्ज किए हुए है। 

    Overview

    साल 2021 बीतने वाला है और पिछले कुछ सालों में काफी बदलाव भी नजर आए हैं जहां आज ना सिर्फ ऑफ रोडिंग कारों में कैपेबिलिटी देखी जाती है बल्कि कंफर्ट और फीचर्स को भी बराबर की तवज्जो दी जा रही है। हमने इन्ही मोर्चों पर न्यू जनरेशन गुरखा को परखा है। तो क्या पहले के मुकाबले नई फोर्स गुरखा वाकई में बन गई है एक प्रीमियम ऑफ रोडर, इस बारे में आप जानेंगे आगे:

    और देखें

    Exterior

    2021 गुरखा की बॉडी में ना तो पिछले मॉडल से कोई एलिमेंट लिया गया है और ना ही ये पुराने प्लेटफॉर्म पर तैयार हुई है। हालांकि अब भी इस कार का डिजाइन बॉक्सी शेप का ही रखा गया है जो मर्सिडीज जी वैगन से काफी इंस्पायर्ड लगता है। टर्न इंडिकेटर्स, राउंड हेडलैंप्स और टॉल बॉडी जैसे एलिमेंट्स से इसका हेरिटेज लुक बरकरार है। इसमें पहले की तरह मैटेलिक बैश प्लेट्स भी दी गई हैं। कुल मिलाकर इसमें दिए गए एलिमेंट्स काफी मॉडर्न हैं। 

    Exterior

    इसके फ्रंट प्रोफाइल में फुल एलईडी हेडलैंप्स के साथ ज्वेल जैसे एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स दिए गए है। इसकी ग्रिल पर फोर्स मोटर्स के लोगो के बजाए गुरखा का नाम लिखा है। साइड में पहले की तरह स्नॉर्कल का फीचर भी मौजूद है। ये इंडिया की पहली ऐसी कार भी है जिसमें ये फैक्ट्री फिटमेंट के तौर पर दिया गया है और इसकी मदद से गुरखा की वॉटर वेडिंग कैपेसिटी 700 मिलीमीटर हो जाती है। इसके बड़े साइज के आउटसाइड रियरव्यू मिरर में खुकरी का एंबलम लगा है जो गुरखा ट्राइब के जांबाज लड़ाकों का प्रतीक चिन्ह भी है। इसके अलावा इसके साइड प्रोफाइल में बड़ी सिंगल ग्लास विंडो भी दी गई है। पहले की तरह इस एसयूवी में 4x4x4 की बैजिंग भी नजर आएगी। 

    Exterior

    नई फोर्स गुरखा की लंबाई 4116 मिलीमीटर है जो पहले से 124 मिलीमीटर ज्यादा है। वहीं 1812 मिलमीटर की चौड़ाई के साथ ये 8 मिलीमीटर तक कम चौड़ी हो गई है। पहले की तरह इसकी ऊंचाई और व्हीलबेस साइज क्रमश:2075 मिलीमीटर और 2400 मिलीमीटर है। इसके रियर पार्ट में दमदार बंपर, लैडर और स्पेयर टायर दिया गया है जिनसे इस कार को काफी टफ लुक मिलता है। हालांकि रूफ रेक, लैडर और एक्स्ट्रा व्हील टायर एसेसरीज पैक के तौर पर दिए गए हैं। नई गुरखा की रोड प्रजेंस काफी सॉलिड नजर आती है। इस कार में रेड और ऑरेन्ज कलर के दो फंकी कलर्स की चॉइस भी रखी गई है। इनके अलावा इसमें व्हाइट, ग्रीन और ग्रे कलर का ऑप्शन भी रखा गया है।

    और देखें

    Interior

    फोर्स गुरखा 2021 के इंटीरियर का लुक एकदम फ्रैश है। ये एकदम मॉडर्न भी है और काफी प्रैक्टिकल भी है। इसके केबिन में एंट्री लेने के लिए इसमें स्टेप्स भी दिए गए है, वहीं इसके ए पिलर पर एक ग्रैब हैंडल भी दिया गया है। इसमें फैब्रिक अपहोल्स्ट्री वाली नई सीटें दी गई हैं जो काफी कंफर्टेबल है। इनपर आपको गुरखा नाम की एंब्राइडरी भी नजर आएगी। हालांकि इसके स्टीयरिंग व्हील का लुक पुराना सा लगता है और ये काफी बड़ा भी है। इसके इंटीरियर की फिनिशिंग औसत है और इसमें ऑडियो/कॉल्स के कंट्रोल्स भी नहीं दिए गए हैं। अब इसके स्टीयरिंग व्हील में टिल्ट और टेलीस्कोपिक एडजस्टमेंट का फीचर भी दे दिया गया है, मगर फिर भी ड्राइवर अब भी थोड़ा अनकंफर्टेबल महसूस करता है। 

    Interior

    इसके इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में स्पीडोमीटर, टेकोमीटर और ट्रिप एवं फ्यूल की जानकारी देखने के लिए छोटी सी एमआईडी डिस्प्ले भी दी गई है। 

    Interior

    इसके सेंटर कंसोल में 7 इंच का केनवुड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो ब्लूटूथ, एंड्रॉयड ऑटो, एपल कारप्ले और स्क्रीन मिररिंग जैसी कनेक्टिविटी से लैस है। इसका रिस्पॉन्स काफी अच्छा है और इसमें गुरखा का स्क्रीनसेवर भी दिया गया है। साथ ही में ये 4 स्पीकर्स वाले साउंड सिस्टम से कनेक्टेड भी है। नई गुरखा में यूएसबी पोर्ट्स का फीचर भी मौजूद है जिनमें से दो आगे की तरफ और दो पीछे की तरफ दिए गए हैं। इसके अलावा इस ऑफ रोडर कार में पावरफुल मैनुअल एसी, वन टच डाउन पावर विंडो और लेन चेंज इंडिकेटर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। 

    Interior

    सेफ्टी के लिए इसमें ड्युअल एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी, रियर पार्किंग सेंसर, पैसेंजर सीटबेल्ट रिमाइंडर, सेंट्रल लॉकिन्ग, रियर सीट लैप बेल्ट और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सभी रियर पैसेंजर्स सीट पर आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंट का फीचर भी दिया गया है। हालांकि हमारी टेस्टिंग के दौरान इसके सेंसर में खराबी आ गई थी। इसमें आफ्टरमार्केट टायरप्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम दिया गया है और इसका पैसेंजर सीटबेल्ट रिमाइंडर बेवजह बीप का साउंड देता है। 

    Interior

    प्रैक्टिकल फीचर्स के तौर पर इसमें दो कपहोल्डर्स, मोबाइल स्टोरेज और सेंटर कंसोल में कॉइन स्टोरेज दिए गए हैं। इसके डोर पॉकेट्स काफी पतले हैं जिनमें पेपर्स या जूस बॉक्स ही रखा जा सकता है। हालांकि इसके ग्लवबॉक्स का साइज काफी बड़ा है, मगर इसमें रियर सीट पैसेंजर्स के लिए कोई स्टोरेज स्पेस नहीं दिया गया है। 

    Interior

    इसमें बेंच टाइप की जगह दो रियर कैप्टन सीट्स दी गई हैं। इनपर बैठने ​के लिए आपको रियर डोर से जाना होता है और ये काफी कंफर्टेबल भी है। इसकी सीटें काफी बड़ी हैं और इनमें आर्मरेस्ट का फीचर भी दिया गया है। ज्यादा कंफर्ट के लिए आप इन्हें रिक्लाइन भी कर सकते हैं मगर ये स्लाइड नहीं होती हैं, पर आपको नी रूम स्पेस की कोई कमी महसूस नहीं होगी। इसमें बड़ा ग्लास एरिया दिया गया है जिससे बाहर का अच्छा व्यू मिलता है। हालांकि इसमें 3 पॉइन्ट सीटबेल्ट की कमी जरूर महसूस होती है जो बाउंसी ट्रैक्स पर काम की साबित हो सकती थी। 

    Interior

    फोर्स गुरखा में 500 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है जिसमें बड़े बैग्स रखे जा सकते हैं। और चूंकि दोनों रियर सीट्स के बीच में काफी गैप है, ऐसे में आप यहां भी सामान रख सकते हैं।

    और देखें

    Performance

    फोर्स गुरखा 2021 मॉडल में 2.6 लीटर डीजल इंजन दिया गया है जो 91 पीएस की पावर और 250  एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इस इंजन के साथ 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। 

    Performance

    पहले के मुकाबले इसका इंजन ज्यादा रिफाइंड महसूस होता है जो अब ज्यादा आवाज भी नहीं करता है। इसके अलावा इस इंजन में पावर की भी कोई कमी महसूस नही होती है। ये 1400 से लेकर 2400 आरपीएम तक अच्छी टॉर्क डिलीवर करता है। इसका पिकअप अच्छा है जो बंपर टू बंपर ट्रैफिक में आराम से गाड़ी को चलते रहने में मदद करता है। इसके अलावा आप इस कार के साथ आसानी से ओवरटेकिंग भी कर सकते हैं। सिटी में ये कार चौथे गियर पर 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आराम से ड्राइव की जा सकती है। 

    Performance

    2500 आरपीएम को क्रॉस कर लेने के बाद इसमें पावर की कमी महसूस होने लगती है। इससे आपको गियर वापस शिफ्ट करना होता है। वहीं ये ज्यादा आरपीएम पर शोर भी करने लगता है। हालांकि इसके गियर ​की शिफ्टिंग काफी स्मूद है, मगर पहले और दूसरे गियर के दौरान लिवर ड्राइवर से काफी दूर हो जाता है। 

    Performance

    फर्स्ट गियर में खड़ी चढ़ाई और ढलान पर गुरखा का शानदार परफॉर्मेंस देखने को मिलता है। हालांकि कम आरपीएम पर टॉर्क भी कम होने लगती है। गुरखा में ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ इंडीपेंडेंट फ्रंट और रियर लॉकिन्ग डिफ्रेंशियल का फीचर दिया गया है जो ऑफ रोडिंग के दौरान काफी काम का साबित होता है। 

    Performance

    4 व्हील ड्राइव लो गियर और लॉकिन्ग की मदद से आप कैसी भी परिस्थिति से निकल सकते हैं। हम जल्द ही इसका ऑफ रोडिंग टेस्ट करके उसका एक्सपीरियंस भी आपके साथ शेयर जरूर करेंगे। 

    राइड और हैंडलिंग 

    Performance

    लैडर ऑन फ्रेम चेसिस पर बनी गुरखा देश की सबसे कफंर्टेबल एसयूवी है। ये खराब रास्तों और तीखे स्पीड ब्रेकर्स का सामना बखूबी ढंग से करती है। इस दौरान इसके सस्पेंशन बिल्कुल आवाज नहीं करते हैं। ये कार ऐसे रास्तों के लिए बनी है जहां कंक्रीट की सड़के नहीं होती है। 

    Performance

    इसके केबिन में आपको कुछ मूवमेंट जरूर महसूस होगा। वहीं इसमें बॉडी रोल को भी महसूस किया जा सकता है। मगर ऑफ रोडिंग ट्रैक्स पर आपको गुरखा में बैठकर किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी। हालांकि हाईवे पर इसे ड्राइव करने के लिए अच्छे तजुर्बे की जरूरत जरूर पड़ेगी। 

    और देखें

    Variants

    गुरखा का न्यू जनरेशन मॉडल नए बदलावों के साथ आया है। ये दिखने में पहले से बेहतर हुई है जिसकी हेरिटेज लुकिंग बरकरार रखी गई है। इसका इंजन भी पहले से ज्यादा रिफाइन हुआ है और खराब सड़कों पर अच्छी राइड क्वालिटी भी मिलती है। ये कार हाईवे पर उतनी खास नहीं है। फोर्स ने इसे खासतौर पर ऑफ रोडिंग के हिसाब से ही तैयार किया है। 

    Variants

    कंपनी ने इसके केबिन को भी अपडेट दे दिया है जहां अब पहले से ज्यादा कंफर्ट मिलता है। अगर आप एक लाइफस्टाइल एसयूवी ही लेना चाहते हैं तो गुरखा केबिन क्वालिटी और हाईवे ड्राइविंग के मोर्चो पर आपको निराश कर सकती है। 

    और देखें

    फोर्स गुरखा कलर

    भारत में फोर्स गुरखा निम्न कलर में उपलब्ध है। कारदेखो पर अलग-अलग कलर ऑप्शन के साथ कार की फोटो देखें।

    • गुरखा रेड कलररेड
    • गुरखा व्हाइट कलरव्हाइट
    • गुरखा ब्लैक कलरब्लैक
    • गुरखा ग्रीन कलरग्रीन

    comparing फोर्स गुरखा rivals

    फोर्स गुरखा
    फोर्स गुरखा
    Rs.17.58 - 17.83 लाख*
    महिंद्रा थार रॉक्स
    महिंद्रा थार रॉक्स
    Rs.12.52 - 23.52 लाख*
    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन
    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन
    Rs.13.69 - 25.49 लाख*
    महिंद्रा स्कॉर्पियो
    महिंद्रा स्कॉर्पियो
    Rs.13.43 - 17.48 लाख*
    मारुति सुजुकी जिम्नी
    मारुति सुजुकी जिम्नी
    Rs.12.59 - 14.67 लाख*
    मारुति सुजुकी ई विटारा
    मारुति सुजुकी ई विटारा
    Rs.16.19 - 20.21 लाख*
    टोयोटा इनोवा क्रिस्टा
    टोयोटा इनोवा क्रिस्टा
    Rs.19.95 - 27.10 लाख*
    महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ
    महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ
    Rs.13.99 - 25.79 लाख*
    रेटिंग4.3User Review (87)4.6User Review (588)4.7User Review (17)4.7User Review (1.1K)4.5User Review (412)4.7User Review (23)4.5User Review (348)4.7User Review (65)
    ट्रांसमिशनमैनुअलमैनुअल / ऑटोमेटिकमैनुअल / ऑटोमेटिकमैनुअलमैनुअल / ऑटोमेटिकऑटोमेटिकमैनुअलमैनुअल / ऑटोमेटिक
    इंजन2596 सीसी1997 सीसी - 2184 सीसी1997 सीसी - 2198 सीसी2184 सीसी1462 सीसीलागू नहीं2393 सीसी1997 सीसी - 2184 सीसी
    फ्यूल टाइपडीजलडीजल / पेट्रोलडीजल / पेट्रोलडीजलपेट्रोलइलेक्ट्रिकडीजलडीजल / पेट्रोल
    पावर138 बीएचपी150 - 174 बीएचपी130 - 200 बीएचपी130 बीएचपी103 बीएचपी142 - 172 बीएचपी147.51 बीएचपी182.37 - 200 बीएचपी
    माइलेज9.5 किमी/लीटर12.4 से 15.2 किमी/लीटर-14.44 किमी/लीटर16.39 से 16.94 किमी/लीटर-9 किमी/लीटर-
    बूट स्पेस500 लीटर--460 लीटर211 लीटर310 लीटर300 लीटर` लीटर
    एयरबैग262-62673-76-7
    वर्तमान में देख रहे हैंगुरखा बनाम थार रॉक्सगुरखा बनाम स्कॉर्पियो एनगुरखा बनाम स्कॉर्पियोगुरखा बनाम जिम्नीगुरखा बनाम ई विटारागुरखा बनाम इनोवा क्रिस्टागुरखा बनाम एक्सयूवी 7एक्सओ

    फोर्स गुरखा 2026: लेटेस्ट न्यूज़ articles

    • आर्टिकल्स जरूर पढ़ें
    • रोड टेस्ट
    • 2021 फोर्स गुरखा फर्स्ट ड्राइव रिव्यू
      2021 फोर्स गुरखा फर्स्ट ड्राइव रिव्यू

      2005 से ये कार ऑफ रोडिंग फोकस व्हीकल के तौर पर अपना नाम दर्ज किए हुए है। 

      भानुon अक्टूबर 08, 2021
    • फोर्स गुरखा फर्स्ट ड्राइव रिव्यू
      फोर्स गुरखा फर्स्ट ड्राइव रिव्यू

      गुरखा 5 डोर एसयूवी की कीमत 18 लाख रुपये है और इसके 3 डोर मॉडल की कीमत 16.75 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

      भानुon मई 31, 2024

    explore फोर्स गुरखा दूसरा hand कारें

    • लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट पेट्रोल एचएसई 7एस
      लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट पेट्रोल एचएसई 7एस
      Rs19.00 लाख
      201880,538किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • एमजी हेक्टर 1.5 टर्बो सेव्वी प्रो सीवीटी bsvi
      एमजी हेक्टर 1.5 टर्बो सेव्वी प्रो सीवीटी bsvi
      Rs14.50 लाख
      202317,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • किया सेल्टोस जीटीएक्स प्लस टर्बो डीसीटी
      किया सेल्टोस जीटीएक्स प्लस टर्बो डीसीटी
      Rs20.00 लाख
      202612,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • महिंद्रा स्कॉर्पियो एन जेड4 पेट्रोल एमटी
      महिंद्रा स्कॉर्पियो एन जेड4 पेट्रोल एमटी
      Rs16.00 लाख
      20269,200किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • मारुति सुजुकी ई विटारा डेल्टा
      मारुति सुजुकी ई विटारा डेल्टा
      Rs16.25 लाख
      20262,400किमीइलेक्ट्रिक
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • मारुति सुजुकी ई विटारा डेल्टा
      मारुति सुजुकी ई विटारा डेल्टा
      Rs16.25 लाख
      20262,400किमीइलेक्ट्रिक
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • मारुति सुजुकी विक्टोरिस एलएक्सआई सीएनजी
      मारुति सुजुकी विक्टोरिस एलएक्सआई सीएनजी
      Rs10.95 लाख
      202631,000किमीसीएनजी
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • एमजी एस्टर सेव्वी प्रो सीवीटी
      एमजी एस्टर सेव्वी प्रो सीवीटी
      Rs11.25 लाख
      202411,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • एमजी एस्टर सिलेक्ट सीवीटी
      एमजी एस्टर सिलेक्ट सीवीटी
      Rs11.85 लाख
      20253,155किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • स्कोडा कुशाक 1.5 लीटर प्रेस्टीज डीएसजी
      स्कोडा कुशाक 1.5 लीटर प्रेस्टीज डीएसजी
      Rs17.50 लाख
      20264,500किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें


    फोर्स गुरखा यूज़र रिव्यू

    4.3/5
    पर बेस्ड87 यूजर रिव्यू
    रिव्यू लिखें और 1000 रुपये जीतें
    लोकप्रिय उल्लेख
    • सभी (87)
    • स्टाइलिंग से जुड़े (32)
    • कंफर्ट (33)
    • माइलेज (10)
    • इंजन (16)
    • इंटीरियर (14)
    • स्पेस (2)
    • कीमत (5)
    • और...
    • नई
    • उपयोगी
    • critical
    • b
      bhaskar कुमार on जनवरी 07, 2026
      5
      Performance Of Gruda
      Very good offroading car and indian person like this car. it is very beautiful. Look and performance is best and  invest of money for middle class family. This is looking like thar and water level crossing is fast compared to thar and my personal choice and guides to buy the car. So buy the car and enjoy this feature of it.
      और देखें
      1
    • l
      luvkush shah on नवंबर 17, 2025
      3.2
      Rating By A Owner Friend
      I was planning to buy this i drove my friends gurkha today and i asked him every single details of the force gurkha its been more then two years for him owning a force gurkha so whatever he said I listened very carefully and yes im in love with this machine it has pure raw power loved it so much maybe ill buy it in 1-2 years or soon.
      और देखें
      3
    • t
      tharun ए on सितंबर 08, 2025
      5
      Car Review
      I really like this car to drive this car like more comfortable and good experience Its really good for office reading and long travel too the car brand also super and looking awesome rhe seats and interior of this car is awesome and looking beautiful then the safety also five star and good to purchase this car
      और देखें
      2
    • d
      dipak कुमार on अगस्त 20, 2025
      4
      Gurkha The Beast
      Overall nice car, tough and rugged for off roads. Not suitable for family car but best for mountain and other hilly reagon. Also better for doing sports adventure along terains. Only drawback is the stearing touches leg for long people and looks could be more better. Also only entrance through back door for rear seat
      और देखें
    • p
      prateek जे on जुलाई 05, 2025
      4
      Beast Of Jungle
      Overall its a beast and awesome offroader Love to drive it. Though have to compromise with some features but its power compensate everything I dont have to think twice before choosing any road like bad road. After driving this beast I feel like heaven and feel like king of road as it is huge car i like it.
      और देखें
      1
    • अधिक देखें

    फोर्स गुरखा माइलेज

    फोर्स गुरखा केवल एक डीजल फ्यूल ऑप्शन में उपलब्ध है। फोर्स गुरखा का माइलेज 9.5 किमी/लीटर है।

    फ्यूल टाइपट्रांसमिशन* सिटी माइलेज
    डीजलमैनुअल9.5 किमी/लीटर
    Ask Questionक्या आप उलझन में हैं?

    अपना प्रश्न पूछें और 48 घंटों के भीतर जवाब पाएं।

      फोर्स गुरखा प्रश्न और उत्तर

      • हाल ही में पूछे गए सवाल
      Q ) फोर्स गुरखा की ऑन-रोड प्राइस क्या है ?
      A ) दिल्ली में गुरखा की ऑन-रोड कीमत 21,44,747 से शुरू होती है।इसमें आरटीओ चार्ज और इंश्योरेंस चार्ज भी शामिल है |
      Q ) गुरखा और थार रॉक्स में से कौनसी कार ज्यादा बेहतर है ?
      A ) गुरखा की कीमत 17.58 लाख रुपये एक्स-शोरूम और थार रॉक्स की कीमत 12.52 लाख रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होती है. दोनों कारों को प्राइस, फीचर और स्पेसिफिकेशन के आधार पर यहां कंपेयर करें।.
      Q ) फोर्स गुरखा के लिए ईएमआई और डाउन पेमेंट कितना होगा ?
      A ) 60 महीनों की अवधि के लिए 19.30 Lakh लाख रुपये के लोन पर 9.8% की ब्याज दर से फोर्स गुरखा की ईएमआई ₹40,833 रुपये प्रति माह होगी और इसके लिए आपको ₹2.14 लाख रुपये का डाउन पेमेंट देना होगा।
      Q ) क्या फोर्स गुरखा में सनरूफ मिलता है ?
      A ) फोर्स गुरखा में सनरूफ नहीं मिलता है।
      अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न
      Kezhakevin asked on 3 Nov 2023
      Q ) What is the mileage of Force Motors Gurkha?
      By CarDekho Experts on 3 Nov 2023

      A ) As of now, there is no official update available from the brand's end. We wo...और देखें

      Reply on this answerसभी देखें Answer
      Santosh asked on 23 Jul 2022
      Q ) What is seating capacity, comfort level and mileage of Gurkha?
      By CarDekho Experts on 23 Jul 2022

      A ) Force Gurkha features a seating capacity of 4 persons. The new seats with fabric...और देखें

      Reply on this answerसभी देखें Answers (2)
      Zodiac asked on 3 Oct 2021
      Q ) Gurkha is good for daily use??
      By CarDekho Experts on 3 Oct 2021

      A ) The Gurkha is probably the most comfortable ladder-frame SUV on broken roads. Th...और देखें

      Reply on this answerसभी देखें Answer
      Subscribe asked on 6 May 2021
      Q ) Which car has better mileage? Force Gurkha or Mahindra Thar?
      By CarDekho Experts on 6 May 2021

      A ) It would be unfair to give a verdict here as Force Gurkha hasn't launched. S...और देखें

      Reply on this answerसभी देखें Answer
      Mithileshwar asked on 23 Sep 2020
      Q ) What is seating arrangement ,comfort level and mileage of Gurkha ?
      By CarDekho Experts on 23 Sep 2020

      A ) It would be too early to give any verdict as Force Motors Gurkha 2020 is not lau...और देखें

      Reply on this answerसभी देखें Answers (3)
      प्रशन
      calculate गुरखा ईएमआई
      आपकी मासिक ईएमआई
      ₹48,783ईएमआई में संशोधन
      48 महीनों के लिए 9.8% की दर से ब्याज की गणना की गई है
      Emi
      ईएमआई ऑफर देखें
      फोर्स गुरखा ब्रोशर
      प्राइस, फीचर और स्पेसिफिकेशन की विस्तृत जानकारी के लिए ब्रोशर डाउनलोड करें।
      download brochure
      ब्रोशर डाउनलोड करें

      फोर्स गुरखा में ऑन रोड प्राइस पॉपुलर cities

      सिटीओन रोड कीमत
      बैंगलोरRs.22.38 लाख*
      मुंबईRs.21.59 लाख*
      हैदराबादRs.22.06 लाख*
      चेन्नईRs.22.23 लाख*
      अहमदाबादRs.20.69 लाख*

      ट्रेंडिंग फोर्स कारें

      पॉपुलर एसयूवी कारें

      • लेटेस्ट
      • अपकमिंग
      सभी लेटेस्ट एसयूवी कारें देखें

      पॉपुलर इलेक्ट्रिक कारें

      अक्टूबर ऑफर देखें
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है